पिंडवाड़ा: पिंडवाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नया सानवाड़ा हाईवे पर टैंकर में छिपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में डोडा पोस्त पकड़ा
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के नया सानवाड़ा हाईवे पर पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टैंकर को पकड़ा, जिसमें अलग-अलग कट्टों में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया था। एसपी डॉ. अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर थानाधिकारी चेल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जा