ब्रह्मपुर: गाय घाट दियारा में गेहूं कटवाने गए किसान की गोली मारकर हत्या, परिजनों से मिले विधायक, कार्रवाई की मांग
नैनीजोर थाना क्षेत्र के गाय घाट दियारा में शनिवार देर रात गेहूं की फसल कटवाने पहुंचे किसान तारकेश्वर यादव (58 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा जहां विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।