सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान 3.0 कार्यक्रम हुआ आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के सहयोग से संस्था में सघन जागरूकता अभियान 3.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संस्था में विकास चतुर्वेदी सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र प्रोग्राम मेनेजर के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को एचआईवी/एचटीआई/ एचईपी-बी एवं सी और टीबी एचआईवी एक्ट 2017 टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया और सेल्फ रिस्क असेसमेंट के बारे में भी जानकारी दी गई।
साथ ही छात्र एवं छात्राओं को एचआईवी की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें संस्था के प्राचार्य सहित श्री सुधीर शर्मा, श्री बृजेन्द्र बाजपेई, श्री शैलेन्द्र गोयल, श्रीमती रितु परिहार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
13 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026