सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में प्राचार्य के निर्देशन में "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आईटीआई स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता 21 सितम्बर एवं भाषण प्रतियोगिता 23 सितम्बर 2026 को हुई। इसके बाद 24 सितम्बर को ब्लॉक स्तर पर तथा 27 सितम्बर को जिला स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता 28 सितम्बर को हुई। यह कार्य प्रशिक्षण अधिकारी श्री नीरज गुप्ता एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती प्रीति त्यागी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
ब्लॉक स्तर (24 सितम्बर 2026 को चित्रकला में खुशी गुप्ता, रिद्धिमा श्रीवास व खुशबू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। भाषण में खुशबू, अमन ओझा व हर्षित भदौरिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
जिला स्तर 27 सितम्बर 2026 को चित्रकला में आईटीआई भिण्ड की खुशी गुप्ता प्रथम तथा आईटीआई मेहगांव के नितिन द्वितीय रहे। भाषण में आईटीआई लहार के अभिषेक राठौर प्रथम एवं आईटीआई भिण्ड की खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 को खुशी गुप्ता ने प्रथम, दिव्यांशी सिंह ने द्वितीय तथा दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रभारी प्राचार्य श्री सौरभ मिश्रा एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री उपेन्द्र शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
13 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026