लालगंज: बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर, 65 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की टक्कर में 65 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर स्वजन घायल को लेकर एक निजी क्लीनिक में उपचार करने के लिए गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर तथा हाथ में आई गंभीर चोट देखते हुए रेफर कर दिया।