गंगापुर: जिला कलक्टर डॉ गौरव सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलावड़ा का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ गौरव सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड, लैब, ओपीडी, लेबर रूम, एक्स-रे कक्ष, ऑपरेशन थिएटर आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, आधारभूत चिकित्सीय सुविधा, जांच उपकरणों की क्रियाशीलता, जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता व लाभार्थी सूची एवं निशुल्क दवा वितरण आदि व्यवस्था की गहनता से जांच की।