गंगापुर: जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सघनवृक्षारोपण के संबंध में पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 'एक व्यक्ति, एक वृक्ष अभियान' को जिले में सफल बनाने के लिए डीएम डॉ.गौरव सैनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में पूर्व तैयारियों से संबन्धित बैठक आयोजित की गई| बैठक में डीएम ने पौधारोपण हेतु पौधों की उपलब्धता,वृक्षारोपण स्थल का चिन्हिकरण एवं अब तक की गई तैयारियों की प्रगति की वनविभाग के रेंजर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।