गंगापुर: घर में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने एसपी को सोपा ज्ञापन
मुनीम पाडा़ आर्य समाज मंदिर के पास वार्ड नंबर 28 में 3 जून को घर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। चोर ने जाल के गेट को काटकर चोरी की वारदात का अंजाम दिया। अग्रवाल समाज के लोगों ने एसपी सुजीत शंकर को ज्ञापन सौंपा।साथ ही ठोस कार्रवाई करने की मांग की एवं चोरी किए गए माल को बरामद और चोर को गिरफ्तार करने की मांग की।