शाजापुर: शाजापुर शहर में नवरात्रि में गरबा की धूम, एमएलबी स्कूल में सर्व ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति ने गरबा कर मां की आराधना की
सोमवारिया स्थितMLBस्कूल परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति के द्वारा मां की आराधना के लिए गरबा का आयोजन किया गया।रात 8 बजे शरू हुए आयोजन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों की महिलाये और युवतियां शामिल हुई और सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में भजनों,पारंपरिक लोकगीतों पर गरबा करते हुए शक्ति की आराधना की।इसी के साथ नगर में कई जगह गरबे हो रहे है।