शाजापुर: नवरात्रि में शाजापुर के गायत्री मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार, सामूहिक हवन में लिया हिस्सा
नवरात्रि में माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर पर नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को विशेष पूजन अर्चन किया गया। इसके साथ ही सामूहिक हवन का आयोजन भी हुआ। हवन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी।