शाजापुर: शाजापुर के थाना लालघाटी क्षेत्र में पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
शाजापुर में आगामी त्योहारों को लेकर थाना लालघाटी क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। रविवार को शाम 6:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रि एवं दशहरा के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना लालघाटी पुलिस द्वारा लालघाटी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।