शाजापुर: सुनेरा में 30 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, डायल-100 जवानों ने युवक को अस्पताल पहुँचाया, पुलिस कर रही जांच
शाजापुर के थाना सुनेरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन ने डायल 100 हेल्प लाइन पर फोन कर बताया कि अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर तत्काल सुनेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 100 स्टाफ प्रधान आरक्षक ओम वीर पायलेट डाल चंद्र राठोर घटना स्थल पर पहुँचे।