शाजापुर: शाजापुर पुलिस ने हाट बाजार में चलाया 'मैं हूं अभिमन्यू' अभियान, लोगों को किया जागरूक
मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत शाजापुर पुलिस ने शहर के हाट बाजार में जागरूकता अभियान चलाया।जिसमें लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नारी शिक्षा संबंधी और कानून की जानकारी संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए। जिससे समाज में महिलाओं, बालक और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके।