शाजापुर: मक्सी में हुए विवाद में मृत अमजद के घर पहुंचे SDPI के पदाधिकारी, परिजन से की मुलाकात, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मक्सी में 25 सितंबर को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद में अमजद नाम के युवक की माैत हुई थी। आठ लोग घायल हुए थे। जिनमें से जुनैद नाम का युवक गंभीर घायल है और इंदाैर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।रविवार को sdpi के पदाधिकारी मक्सी पहुंचे। वह मृतक अमजद के परिजन से मिले। पीड़ित परिवार ने पदाधिकारियों को विवाद की पूरी जानकारी दी।