बिहार - मोकामा थाने में तैनात होमगार्ड जवान विकास कुमार ने गंगा नदी में डूबती महिला को तैरकर बचाया, किनारे पर मौजूद लोगों ने पूरे रेस्कयू को कैमरे में कैद कर लिया।
दरअसल यह घटना मोकामा के तपस्वी घाट पर बीते दिन दोपहर में घटित हुई, जहाँ गंगा नदी में गहरे पानी और धारा में एक महिला बहते हुए जा रही थी।मोकामा थाने की “बाईक गश्ती” में तैनात जवान विकास संयोगवश गंगा किनारे गश्ती में पहुंचे थे।
डूबती महिला को देखकर बिना कुछ देखे और अपनी जान की परवाह किये मोबाईल रखकर वर्दी पहने उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी और 50 मीटर तक तैरकर डूबती हुई महिला को सुरक्षित किनारे पहुँचाया।महिला झाझा से मोकामा गंगा नदी में नहाने आई थी।
गृह आरक्षी विकास की नियुक्ति 2025 में हुई है। ये बाढ़ के बेलछी थाना अंतर्गत गोपालपुर गाँव के हैं।महिला को नया जीवन देने वाले इस जवान की जितनी तारीफ की जाय कम है।ऐसे बहादुर जवानों को पुरस्कृत करने की जरुरत है।
#Mokama #Patna #Bihar #Ganga
Mokameh, Patna | Oct 30, 2026