दमयंती नगर: जिले में कलेक्टर के निर्देशन में 20 गैस एजेंसियों पर एक साथ छापेमारी, 2138 सिलेंडरों का अवैध भंडारण मिला
दमोह जिले में पहली बार एक साथ 20 गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की। 21 जांच दलों द्वारा की गई जांच में 15 एजेंसियों में अनियमितताएं मिलीं। स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक उपलब्धता में 2138 सिलेंडरों का अंतर पाया गया। तेंदूखेड़ा स्थित महावीर हार्डवेयर ट्रेडर्स से 23 गैस कार्ड, जिनमें 22 उज्ज्वला योजना के थे, जब्त किए गए। प्रशासन ने दोषीयो पर कार्यवाही के निर्देश दिए।