बीकानेर: जीरो-डोज़ बच्चों की पहचान और नियमित टीकाकरण पर जोर, CMHO ऑफिस में जागरूकता बैठक का आयोजन
बीकानेर में यूनिसेफ समर्थित गावी जीरो-डोज़ टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टीबी क्लिनिक प्रशिक्षण हॉल में शहरी स्थानीय निकायों, महिला आरोग्य समितियों और युवा समूहों की एक दिवसीय आमुखीकरण बैठक आयोजित हुई। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बैठक का उद्देश्य नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीरो-डोज़ बच्चों की पहचान सुनिश्चित करना और टीकाकरण से जुड़