बाढ़: गंगा स्नान कर लौट रही दो महिलाएँ सड़क दुर्घटना में घायल, बाइक ने ऑटो को मारी टक्कर
Barh, Patna | Nov 8, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के पास टू लेन पर राइस मिल के समीप लगभग 12 बजे बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार कांति देवी और सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों गंगा स्नान कर पूजा-पाठ के बाद अपने गांव सैदपुर लौट रही थीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।