मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी उल्लेख किया गया है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मसूरी और उपजिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ। यह मेल कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है, जिसमें मसूरी नगर पालिका कार्यालय समेत देहरादून और दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। नगर पालिका कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी ज�
Chiniyalisaur, Uttarkashi | Jun 23, 2026