मौदहा: मौदहा में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी मिलेगी
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सितंबर माह का खाद्यान्न 10 से 25 सितंबर तक वितरित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर लाभार्थियों को गेहूं और चावल मुफ्त दिया जाएगा। उचित दर दुकानों पर उपलब्ध बचा हुआ ज्वार, बाजरा और मक्का भी पात्र लाभार्थियों को मुफ्त वितरित किया जाएगा। राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और व्यवस्था की निगरानी के लिए मौदहा नगर क्षेत