निम्बाहेड़ा: अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर सुनील (लाला) सर्वानुमति से मनोनित
अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति रजि.के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर सुनील (लाला) बम नीमच को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी ने बताया कि संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल मारू के आकस्मिक देहावसान के बाद रिक्त हुए पद की पूर्ति के लिए कोर कमेटी की आवश्यक बैठक समिति के महामंत्री के नेतृत्व में की गई।