उच्चैन: शिक्षा के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए, भामाशाह मित्तल दंपती ने 60 बच्चों को बांटे स्कूल बैग
उच्चैन ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल खरेरा में भामाशाह रिखब चंद्र मित्तल एवं कमला मित्तल ने 60 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह नजर आया।