नौगांव: नौगांव पुलिस ने नर्मदापुरम से बाइक चोर को पकड़ा, 70 हजार की मोटरसाइकिल बरामद की
नौगांव थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी छिद्दी उर्फ बालकिशन अहिरवार को पिपरिया, जिला नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत की चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया कि आरोपी दुष्कर्म, अवैध हथियार और जुआ समेत 6 अपराधों में पहले से लिप्त है।