जतारा: मऊ बुजुर्ग गांव में नकली डीएपी खाद पकड़ने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
दिगौड़ा पुलिस ने सोमवार की दोपहर को छापामार कार्रवाई करते हुए ग्राम मऊ बुजुर्ग के एक नवनिर्मित मकान से बड़ी मात्रा में नकली डीएपी खाद को पकड़ा था। पुलिस द्वारा जब यहां दबिश दी गई तब 6 मजदूरों द्वारा नकली डीएपी खाद की बोरियों में पेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो मजदूर मौका देखकर भाग गए थे। मकान मालिक भी मौके पर नहीं मिला था।