शिवपुरी नगर: मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं! शिवपुरी में सिंधिया ने UPSC और बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से किया संवाद
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को शहर के स्थानीय टूरिस्ट विलेज होटल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं, 12वीं और यूपीएससी की परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की।