अमरिया: अमरिया क्षेत्र के भंगा मोहम्मदगंज में तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव भंगा मोहम्मदगंज में देवहा नदी किनारे खेतों में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद दो दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के मुताबिक किसान दिन में गन्ने के खेतों में काम करते हैं और रात में नदी किनारे पालेज की फसल की रखवाली करते हैं।