आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया, गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर को चमकाया
आंवला में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुए इस अभियान की अगुवाई उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने की। उन्होंने खुद झाड़ू उठाई और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।