सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन के विवाद में पाइप से मारपीट, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र गल्ला मंडी के पास पैसे के लेन-देने के विवाद में एक व्यक्ति को पाइप से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। गल्ला मंडी निवासी प्रकाश (52) पिता रामभरोसी घोषी ने पुलिस को बताया कि मैंने पूरन घोषी को उधार पैसे दिए थे। पहलवान घोषी गल्ला मंडी गेट के पास मिला। मैंने अपने पैसे मांगे तो पहलवान घोषी गालियां देने लगा ।