सागर नगर: सागर जिला न्यायालय परिसर में टूटकर गिरी पीपल के पेड़ की डाल, कई मोटरसाइकिलें हुई क्षतिग्रस्त
न्यायालय परिसर के पांच नंबर गेट के पीछे एक विशालकाय पीपल के पेड़ की एक बड़ी डाल बुधवार दोपहर 3:00 बजे अचानक से टूट कर नीचे जा गिरी। वही डाल में कई मोटरसाइकिल है दब गई जिसमें कई मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। गनी मत रही कि हादसे के समय वहां कोई आमजन मौजूद नहीं था। बता दे कि जिस जगह पर पीपल की डाल टूटकर गिरी उसके नीचे बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी।