सागर नगर: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
सागर को योग नगरी बनाने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा। उक्त विचार विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने 21 जून को आयोजित होने वाले 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर, वरिष्ठ योगाचार्य श्री विष्णु आर्य, वरिष्ठ योगाचार्य श्री भगत सिंह, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी श्री गिरीश मिश्र आदि उपस्थित रहे ।