सागर नगर: सागर विधायक ने कृष्णगंज चौराहे पर हुए हादसे के मामले में निभाया वादा, पीड़ित परिवार की पत्नी को मिला रोजगार
फरवरी माह में कृष्णगंज चौराहे पर बस दुर्घटना में पिता-पुत्र के दुखद निधन के बाद सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने परिवार को जीवन यापन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था जिसे पूरा करते हुए दिवंगत भगवानदास उर्फ बल्लू यादव की धर्मपत्नी कोडिग्री कॉलेज की जनभागीदारी समिति के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। पीड़ित परिवार ने विधायक का आभार जताया है।