सागर नगर: मकरोनिया रेल्वे ओवर ब्रिज पर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
सागर जिले में लगातार सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं वहीं अब मकरोनिया क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।मकरोनिया थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों को कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। दोनों युवकों को गंभीर हालत में बीएमसी ले जाया गया ।