ऊन: झिंझाना में लेन-देन के विवाद में फल आढ़ती पर चाकू से हमला, पिता-पुत्र पर लगाया गया आरोप
Un, Shamli | May 30, 2026 शनिवार की सुबह करीब 10 बजे झिंझाना कस्बे के मोहल्ला शाह मुबारक स्थित मुकुट की चक्की के पास लेन देन के विवाद में पिता-पुत्र द्वारा चाकू से हमला कर मुशीर नाम के फल आढती को गंभीर रूप से घायल करने की वारदात सामने आई है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश डाल रही है।