सागर नगर: महापौर परिषद की बैठक में नगर विकास और सौंदर्यीकरण पर चर्चा, निर्णय लिए गए
मेयर-इन-काउंसिल की बैठक मंगलवार को महापौर संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में समस्त महापौर परिषद सदस्यों , नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सहित नगर विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिये गये।