सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 98 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में 98 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम अदिति यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने जिले के 98 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की।