सागर नगर: मंडल परीक्षा के आदेशों का पालन न करने पर संभागायुक्त ने सागर विकासखंड के तीन शिक्षकों को निलंबित किया
संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सागर विकासखंड के तीन शिक्षक शासकीय उ.मा.वि. सानौधा के प्राचार्य राकेश कुमार जैन, शा.उ.मा.वि. गिरवर के रघुवीर सिंह रैदास एवं शा.उ.मा.वि. मुहली के योगेश शांडिल्य को नियम विरुद्ध कार्य करने, कार्याे में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता तथा परीक्षा में सहयोग न करने पर निलंबित किया। यह जानकारी जनसम्पर्क कार्यालय ने जारी की है।