सागर नगर: रहवासी क्षेत्र से होकर सड़क निर्माण, उपसरपंच-सचिव के खेत से, कलेक्ट्रेट में शिकायत
बंडा तहसील क्षेत्र की ग्राम लरेटी से बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,जहां जनसुनवाई में सड़क निर्माण को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया हमारे गांव में वार्ड क्रमांक 7 और 8 में जो बरसों पुराना रास्ता है वहां सड़क स्वीकृत है लेकिन गांव के उपसरपंच और सचिव रास्ता अपने खेत से होकर निर्माण कराना चाह रहे हैं।