सागर नगर: पत्रकारों के सागर बंद को मिला व्यापक समर्थन, दुकानें रहीं बंद
सागर में मंगलवार को पत्रकारों द्वारा सागर बंद का आवाहन किया गया, जिसका व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला है,शहर में सुबह से दोपहर तक सैकड़ो दुकाने बंद है,बाजारों में चहल-पहल तो दिखाई दे रही है, लेकिन प्रतिष्ठान बंद कर दुकानदारों ने पत्रकारों की मांग का समर्थन किया है, गालीबाज जिला खनिज अधिकारी की गुंडागर्दी के खिलाफ अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।