जांजगीर: नए बस स्टैंड में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर के नया बस स्टैंड स्थित यादव होटल के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस