पंचदेवरी: पंचदेवरी में डीएम ने सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश
पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ शिविर स्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो