मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित नरसिंहपुर दौरे से पहले नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, रोजगार, सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, अवैध शराब की बिक्री पर रोक और आवारा पशुओं की समस्या सहित 10 प्रमुख मुद्दे उठाए हैं। फिलहाल प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात की अनुमति मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।.
.
.
.
.
#Narsinghpur #MohanYadav #Congress #RohitPatel #MadhyaPradeshNews #MedicalCollege #YouthEmployment #HealthFacilities #LocalIssues #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 10, 2026