उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हा*दसा हो गया। प्यारेपुर-सैदनपुर नहर पुल के पास चलती टाटा टियागो कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार चालक प्रदीप कुमार (45) की जिं*दा जल*कर मौ*त हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने सुबह करीब 6 बजे कार को आग की लपटों में घिरा देखा और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#Barabanki #Safderganj #CarFire #PradeepKumar #RoadAcciden
Fatehabad, Agra | Oct 10, 2026