बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में 40 वर्षीय अवधराम की मौत हो गई। किन्हौली गांव निवासी अवधराम सड़क पार कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटने और दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क पर होने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।
.
.
.
.
#Barabanki #Masauli #Bindora #RoadAccident #AvadhRam #HighwayAccident #UPNews #BarabankiNews #TrafficJam #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 10, 2026