Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
Biharnews
btvnewsbharat
Hardoi, Hardoi
| Oct 13, 2026
MORE NEWS
दिल्ली जंतर मंतर पर निकल चुका है अब देश का युवा लगातार ज्ञानेश कुमार के स्थिति को लेकर उमड़ रहा जनसैलाब #UPPolitics #UPNews #PoliticalNews
Hardoi, Hardoi | Oct 13, 2026
Hardoi, Hardoi | Oct 13, 2026
Hardoi, Hardoi | Oct 13, 2026
जय माता दी
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026
लखनऊ में झोपड़ी में बेटी के जन्मदिन का जश्न, खुशियों में राहगीर बने मेहमान; केक कटते देख PGI के टेक्नीशियन ने रोकी गाड़ी लखनऊ। बेटी के जन्म पर मायूस होने वालों के लिए मजदूर उमेश की खुशियां एक मिसाल हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी एक साल की लाडली का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नवरात्र के पहले दिन झोपड़पट्टी में अपनी झोपड़ी और आसपास की जगह को गुब्बारों व फूलों से सजाया। केक काटकर बेटी के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। सजावट और जश्न देखकर वहां से गुजर रहे पीजीआई के टेक्नीशियन अजीत सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने गाड़ी रोकी और समारोह में शामिल होकर बच्ची को उपहार दिया और जन्मदिन की बधाई दी। बच्ची के पीते देवेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका घर गोरखपुर में है, लेकिन रोजगार के लिए लखनऊ में झोपड़ पट्टी बना कर रहते हैं। सीमित आमदनी के बीच बेटी का पहला जन्मदिन उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं था। पत्नी अंचन और मां ने भी सजावट से लेकर जन्मदिन की तैयारियों तक में हाथ बंटाया। छोटी सी झोपड़ी गुब्बारों से सजी तो परिवार की खुशियां देखते ही बन रही थीं। केक कटते समय झोपड़ी को मोमबत्ती की रोशनी से उजागर किया फिर कुछ देर में माहौल तालियों और मुस्कान से भर गया। बच्ची की मां ने बताया शादी करीब दो साल पहले हुई थी। बेटी के जन्म से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, बेटी की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी कमाई है। मजदूरी करके परिवार चलता है, लेकिन बेटी की खुशियों में कोई कमी नहीं आने देंगे हम। बच्ची के पिता ने कहा कि अपनी हैसियत के अनुसार उसे हर खुशी देने की कोशिश करूंगा। नवरात्र के पहले दिन मेरी बेटी का पहला जन्मदिन पड़ा है इससे बड़ी खुशी क्या होगी माता रानी सब आगे अच्छा करेंगी। झोपड़पट्टी में सजे जन्मदिन समारोह को देखकर पीजीआई के टेक्नीशियन अजीत सिंह का रुकना भी इस खुशी में एक और रंग भर गया। बिना बुलाए पहुंचे अजीत उनके दोस्त ने बच्ची को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। एक अनजान परिवार की खुशियों में शामिल होता देख बर्थडे मना रहा यह परिवार और खुश हो गया। अजीत ने बच्ची की गोद में लेकर उसे उपहार दिए।
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026
फिरोजाबाद: प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर सड़क बनी पहलवानों का अखाड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल फिरोजाबाद:जिले में एक प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर का सड़क मार्ग अचानक अखाड़े में तब्दील हो गया, जहां जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सड़क पर लोग आपस में भिड़ गए, और इस झड़प में महिलाओं ने भी खुलकर हिस्सा लिया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में स्थानीय पुलिस या प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026
BJP विधायक सुशांत सिंह पर 3 युवकों को बंधक बनाकर पीटने का गंभीर आरोप बेटे का कड़ा चोरी होने के शक में की गई मारपीट, एक युवक की हालत गंभीर मुरादाबाद:डिलारी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुशांत सिंह पर तीन युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पक्षों के अनुसार, विधायक के बेटे का कड़ा चोरी होने के संदेह में अतुल, लविश और रामू कश्यप को उनके घरों से जबरन उठाकर लाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में प्रताड़ित किए गए एक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और चर्चाओं का दौर गर्म है।
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026
सलेमपुर की सड़क कब बनेगी? ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले-अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए हरदोई अहिरोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत डही के सलेमपुर गांव में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के दावों के बीच उनका गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से आवागमन करना ग्रामीणों की मजबूरी बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, खराब रास्ते के कारण गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, किसानों को भी कृषि कार्यों के लिए आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरदोई से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को गांव भेजने और सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या के समाधान के लिए केवल आश्वासन देने के बजाय सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए। ग्रामीणों के बीच सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे चुनाव बहिष्कार जैसे कदम उठाने पर विचार कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि सलेमपुर के ग्रामीणों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा? ग्रामीणों की निगाहें जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाएगा
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026