बैरसिया: भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में टीवी कार्यक्रम बदलने पर विवाद, पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला
भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में TV का चैनल बदलने पर विवाद, पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला। घर में टीवी चल रहा था। पति रिमोट लेकर बैठा था। उसने अपनी पसंद का चैनल लगा दिया। भोपाल के एक घर में यही बात खूनी झगड़े में बदल गई। आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में पति पर हंसिए से हमला कर दिया। अब पति अस्पताल में है और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है।