बथनाहा थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में रुपेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना तथा असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी।