टीकमगढ़: पति ने छोड़ा, जेठ संग रहने का दबाव! यादव-तिवारी विवाह विवाद पहुंचा एसपी दफ्तर, एसपी ने दिए समझौते के निर्देश
टीकमगढ़ जिले में अंतरजातीय विवाह के बाद पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। लड़की पक्ष का आरोप है कि विवाह से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन लड़के पक्ष के कुछ लोग नवविवाहिता पर पति के बजाय उसके बड़े भाई के साथ रहने का दबाव बना रहे हैं।पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की।