पटना ग्रामीण: नवरात्र के मौके पर पटना सिटी के छोटी पटन देवी और बड़ी पटन देवी में सीएम नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना
गुरुवार को करीब सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाअष्टमी के दिन पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में जाकर ने पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने मां बड़ी पटनदेवी एवं मां छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।