पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, 14 अप्रैल 2025 को दलित महाकुंभ का होगा आयोजन
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बापू सभागार में जदयू के द्वारा धूमधाम के साथ संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में दलित महाकुंभ का आयोजन 14 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।