पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स चौराहा, गोलंबर और राजद कार्यालय के पास लगे पोस्टर, लिखा- 'टोंटी चोर फेलस्वी यादव', लालू को बताया 'चारा चोर'
गुरुवार को करीब सुबह 7 बजे से ही पटना में तेजस्वी यादव को लेकर इनकम टैक्स चौराहा और राजद कार्यालय के पास पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में तेजस्वी यादव के हाथ में टोंटी है और कैप्शन में लिखा है, टोंटी चोर…फेलस्वी यादव। इस पोस्टर में लालू यादव की तस्वीर के साथ चारा चोर भी लिखा है। आरजेडी के हरे रंग की थीम पर पोस्टर बना है।